Google search engine

फर्जी मुहर से बना रहे थे नागरिक प्रमाण पत्र, दो शातिर गिरफ्तार

कानपुर। पूर्वी जोन की फीलखाना पुलिस ने गोमाता गोरक्षा सेवा मंच के नाम पर ट्रस्ट बनाकर साइबर ठगी करने वाले दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि ट्रस्ट के नाम पर खोले गए म्यूल खाते में दो साल में 36 करोड़ रुपये का अवैध लेनदेन हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में फिनो पेमेंट बैंक का कर्मचारी विक्रम कुमार बिठूर का निवासी है। ट्रस्ट खोलने वाला सूरज निषाद मूल रूप से कोरा कारन फतेहपुर का निवासी है और वर्तमान में सनिगंवा चकेरी में रह रहा है। इनके पास से कल्याणपुर और उस्मानपुर वार्डों के पार्षदों की फर्जी मुहरें भी बरामद हुई हैं। सूरज पर फिरोजाबाद, गाजियाबाद, मुरादाबाद, वाराणसी और शाहजहांपुर में धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं जबकि विक्रम बाइक चोरी में जेल जा चुका है। वहीं, एडीसीपी शिवा सिंह ने बताया कि ट्रस्ट के नाम खुले म्यूल खाते में पांच-छह राज्यों से करीब 178 शिकायतें मिली हैं। शिकायतों के आधार पर सात करोड़ रुपये एनसीआरपी की ओर से लीन (अस्थायी होल्ड) किए गए हैं। सूरज लोगों को रकम दोगुनी करने व डिजिटल अरेस्ट करके ठगी की रकम गो-माता ट्रस्ट में मंगवाता था। दोनों ने मिलकर शहर की चार बैंकों में भी म्यूल खाते खुलवाए थे। इनमें भी ठगी की रकम जमा कराई जाती थी। ये साइबर ठगों को भी म्यूल खाते उपलब्ध कराते थे।
बाइट- डीसीपी ईस्ट- सत्यजीत गुप्ता, आईपीएस

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here