Google search engine

बिहार एवं राजस्थान से अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त से जुड़े होने के संकेत मिले
डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने पुलिस टीम को दिया 25,000 का पुरस्कार दिया
कानपुर। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस के पश्चिम जोन की पुलिस ने हमेशा की तरह प्रशंसनीय कामयाबी हासिल करते हुये अंतरजनपदीय गिरोह के पांच शातिर सदस्यों को दबोचा है। गत तीन अगस्त की रात्रि ट्रांसफार्मर एवं किसानों के खेतों में लगे विद्युत मोटरों के हेड चोरी की सूचना पर पुलिस टीम व फील्ड यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने बताया कि संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए पांच अभियुक्त अमित भारद्वाज उर्फ राजेश शर्मा, अंकित अग्रहरी, शिवम चौरसिया, राकेश ठाकुर एवं प्रांशु सोनकर को गिरफ्तार किया गया है। अमित भारद्वाज उर्फ राजेश शर्मा गिरोह का मास्टरमाइंड है। इनके कब्जे से डाला वाहन, चोरी किए गए मोटर हेड, ट्रांसफार्मर से निकाला गया कॉपर वायर एवं अन्य सामान बरामद हुआ है। पूछताछ में अभियुक्तों के अभ्यस्त अपराधी होने तथा विभिन्न जनपदों में कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली। मोबाइल चौट व फोटो के विश्लेषण से बिहार एवं राजस्थान से अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त से जुड़े होने के तथ्य भी सामने आए हैं। इस पूरे नेटवर्क की जांच एवं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस टीम को 25,000 का पुरस्कार दिया गया है।
बाइट- पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here