- बार और लॉयर्स एसोसियेशन का संयुक्त प्रांतीय सम्मेलन 10 व 11 सितंबर को
कानपुर। कानपुर बार एसोसियेशन और लॉयर्स एसोसियेशन का संयुक्त प्रांतीय सम्मेलन 10 व 11 सितंबर को कचहरी प्रांगण में होगा, जिसमें प्रदेश के 75 जनपदों के सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता शामिल होंगे। यह जानकारी बार एसोसियेशन और लॉयर्स एसोसियेशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रंेंस में दी। प्रेस कांफ्रंेस मंे बार एसोसियेशन के महामंत्री विनय कुमार मिश्रा, लॉयर्स एसोसियेशन के महामंत्री राजीव यादव व अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा ने बताया कि सम्मेलन के आयोजन का उद्देश्य अधिवक्ताओं की सुरक्षा, गौरव व सम्मान बरकरार रखने के लिये विधि विरुद्व तरीके से अन्य उपयुक्त आदेशो/ निर्णय के विरोध में अपनी सक्षम फोरम तक पहुंचाना है। अधिवक्ताओं के आगामी दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन को लेकर ‘डॉल्फिन न्यूज़’ की एक रिपोर्ट..






























