Google search engine
  • पांच कार्मिक मिले अनुपस्थित, एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार की दोपहर प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका की जांच में पांच वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार सिंह, संजीव कुमार श्रीवास्तव, रजनी वर्मा, सतीश पाण्डेय एवं क्षेम अग्निहोत्री अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने पांचों कार्मिकों का एक दिन का वेतन काटने तथा उनसे एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही यह स्पष्ट करने को कहा कि संबंधित कार्मिकों को कार्यालय से अनुपस्थित रहने की अनुमति किस अधिकारी द्वारा दी गई थी। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति पाए जाने पर संबंधित कार्मिक के साथ पर्यवेक्षणीय अधिकारी का भी उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here