- बाबा आनंदेश्वर मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर लगा रहता है छुट्टा जानवरों का जमघट
कानपुर। पूरे सावन मास और हर सावन सोमवार के दिन सबसे ज्यादा शिव भक्तों की भीड़ परमट स्थित शहर के प्रमुख शिवालय श्री बाबा आनंदेश्वर मंदिर में जुटती है। लाखों की संख्या में श्रद्वालु यहां दर्शन लाभ के लिये आते हैं लेकिन बाबा आनंदेश्वर मंदिर को जोड़ने वाले मार्ग पर छुट्टा जानवरों का जमघट मुसीबत बना रहता है। डीएवी कालेज तिराहे से ग्रीन पार्क स्टेडियम के पीछे से परमट जाने वाली रोड पर छुट्टा जानवरों की धमाचौकड़ी और उनका सड़क घेरे रहना राहगीर और वाहन चालकों के लिये एक बड़ी मुसीबत है। छुट्टा जानवरों की वजह से आये दिन बाबा आनंदेश्वर मंदिर को जोड़ने वाली इस रोड पर एक्सीडेंट हुआ करते हैं। यह मुसीबत उस समय आग में घी का काम करती है, जब अपरिहार्य कारणवश विद्युत आपूर्ति के ठप हो जाने और रोड पर बारिश से फिसलन हो जाती है। ‘डॉल्फिन न्यूज़’ की एक खास रिपोर्ट…





























