- शॉर्ट फिल्म ‘साइलेंट क्राइम्स’ के कलाकारों से ‘डॉल्फिन न्यूज’ की खास बातचीत
कानपुर। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा साइबर अपराधों के प्रति जन-जागरूकता हेतु निर्मित शॉर्ट फिल्म ‘साइलेंट क्राइम्स’ की स्क्रीनिंग आज रेव-थ्री सिनेमा, में गई। कार्यक्रम में फिल्म के सेलिब्रिटी गेस्ट अन्नू कपूर सहित अन्य कलाकार उपस्थित रहे। शॉर्ट फिल्म ‘साइलेंट क्राइम्स’ के माध्यम से साइबर सुरक्षा, डिजिटल/वर्चुअल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के उपायों एवं जन-जागरुकता पर फोकस किया गया है। फिल्म में प्रमुख भूमिका निभाने वाले एसीपी श्री आनंद ओझा और नवोदित कलाकार सुश्री चेरी से भी ‘डॉल्फिन न्यूज़’ ने संक्षिप्त बातचीत की।

























