-‘कानपुर आम महोत्सव’ किसानों के परिश्रम का सम्मान – सांसद रमेश अवस्थी
कानपुर। अपने चिर-परिचित अंदाज में इस साल बहुप्रतिक्षित ‘कानपुर आम महोत्सव’ का आयोजन मंगलवार को शहर के दक्षिण क्षेत्र में पहली बार आयोजित किया गया। किदवई नगर स्थित राष्ट्रीय इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित हुये कानपुर आम महोत्सव के 19वें संस्करण में आम की एक से बढ़कर एक 350 से ज्यादा आम की विभिन्न किस्मों को प्रदर्शित किया गया। लोकप्रिय सांसद रमेश अवस्थी की प्रेरणा से आयोजित हो रहे आम के महाउत्सव में स्वाद, संस्कृति और समृद्वि का अद्भुत संगम देखने को मिला। साथ ही आम से बनने वाली व्यंजनों को भी प्रदर्शित किया गया। इस एक्सक्लूसिव मैंगो मेगा इवेंट को लेकर ‘डॉल्फिन न्यूज़’ ने यशस्वी सांसद रमेश अवस्थी से बात की।




























