- कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने किया इंटर स्टेट गैंग का भंडाफोड
- दो शातिर ठग गिरफ्तार, 65.26 लाख रुपये भी बरामद किये गये
कानपुर। कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सराहनीय उपलब्धि हासिल करते हुये ऑनलाइन गेमिंग के जरिये 5600 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी करने वाले इंटर स्टेट गैंग का भंडाफोड़ करते हुये दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। साइबर सेल की पुलिस टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए कॉरपोरेट एवं फर्जी फर्मों के बैंक खातों का दुरुपयोग कर देशभर में साइबर ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
इस बाबत पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने प्रेस कांफ्रंेस की और गिरफ्तार शातिरों को मीडिया के सामने पेश किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शाहजेव वारिस पुत्र मो0 अवेज नि० ओ0-97 तलाक महल रेल पटरी थाना-बेकनगंज कानपुर और. सलमान पुत्र शकील अहमद निवासी, हलीम कालेज के पास थाना चमनगंज कानपुर नगर शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 65 लाख, 26 हजार रूपये के अलावा दो एड्रावाइड फोन तीन अदद चेकबुक, दो एटीएम कार्ड, खाता ओपनिंग फार्म, कैश जमा निकासी रसीद, जीएसटी/उद्यम सम्बन्धित प्रपत्र, मोबाइल फोन से आपराधिक कॉल रिकॉर्ड, व्हाट्सएप चैट एवं साइबर अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण डिजिटल सामग्री प्राप्त हुई। प्रेस कांफें्रस में डीसीपी साइबर क्राइम सत्यजीत गुप्ता, एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके व एसीपी क्राइम अंजनी दहिया भी मौजूद थीं।





























