-‘इंजीनियर्स डे’ पर एपीजीसीई के कार्यक्रम में चीफ गेस्ट होंगे सांसद रमेश अवस्थी
कानपुर। देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने और आधुनिक निर्माण तकनीकों को बढ़ावा देने पर सोमवार को शहर के सिविल इंजीनियर मंथन करेंगे। एसोसिएशन ऑफ प्रोफेशनल ग्रेजुएट सिविल इंजीनियर्स (एपीजीसीई) कानपुर इकाई की ओर से भारत के महान सिविल अभियंता व भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती की पूर्व संध्या पर इंजीनियर्स डे समारोह आयोजित किया जाएगा। हर्ष नगर स्थित रेजेंटा सेंट्रल द क्रिस्टल में होने वाले समारोह में देश के बुनियादी ढांचे, आधुनिक निर्माण तकनीकों और राष्ट्र निर्माण में सिविल इंजीनियरों की भूमिका पर तकनीकी व प्रेरणादायक सत्र होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी और विशिष्ट अतिथि एडीसीपी (एलआईयू) महेश कुमार होंगे। यह जानकारी एपीजीसीई के अध्यक्ष मुकेश देव और सचिव इंजीनियर रजत कुमार खरे ने प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होने बताया कि कार्यक्रम में कानपुर और आसपास के क्षेत्रों से वरिष्ठ कंसल्टेंट, स्ट्रक्चरल इंजीनियर, युवा सिविल इंजीनियर और निर्माण क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ शामिल होंगे। आईआईटी कानपुर के वक्ता भी आधुनिक निर्माण और तकनीकी विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखेंगे।
बाइट- इं. एफयू रहमान
























