Google search engine

बीपीसीएल-26 से जुटी रकम से स्कूल गोद लेगा बुक सेलर संगठन

कानपुर। व्यापार, खेल और समाजसेवा का एक अनूठा संगम शहर के मैदान पर देखने को मिल रहा है। बुक सेलर्स एंड ट्रेड वेलफेयर एसोसिएशन (बीपीसीएल) ने देश में अपनी तरह की अनोखी ‘बुक सेलर पब्लिश क्रिकेट लीग के 10वें सीजन का आयोजन टीएसएच में किया है। इस टूर्नामेंट की सबसे खास बात यह है कि खेल और फिटनेस के साथ-साथ इस आयोजन का मुख्य मकसद सामाजिक सरोकार से जुड़ा है। एसोसिएशन इस टूर्नामेंट से जुटाए गए फंड से गरीब बेटियों की शिक्षा के लिए स्कूलों को गोद लेगा। उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश में बुक सेलर्स और पब्लिशर्स का यह इकलौता कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट है, जहां किताबों के कारोबार से जुड़े दिग्गज अपने व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता को भुलाकर एक ही पिच पर दोस्ती का मैच खेल रहे हैं। संस्था के जनरल सेक्रेटरी अपूर्व गुप्ता ने बताया कि उम्र सिर्फ एक आंकड़ा है, इस लीग में 19-20 साल के युवाओं से लेकर उम्रदराज बुक सेलर भी अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। श्री गुप्ता ने बताया कि, इस आयोजन से जुटाए गए पैसे से एसोसिएशन बेटियों के कल्याण के लिए काम करेगी और अगले सत्र से सरकारी या पिछड़े स्कूलों को गोद लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here