Google search engine
  • सिख समुदाय के हंगामें के बाद मुकदमें में बढ़ाई गईं धारायें
    कानपुर। सिख धर्म के 10वें गुरु गोबिंद सिंह और सिख समुदाय पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को हंगामे के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को कल सिख संगठनों ने आरोपित युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर फजलगंज थाने का घेराव करने के साथ ही कालपी रोड जाम कर दी थी। ल्गभग दो घंटे तक चले हंगामे केे बाद मुकदमें में धारायें बढ़ाई गईं और दादानगर ढाल के पास से आरोपित युवक अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
    डीसीपी संेट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाना फजलगंज पर सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति द्वारा सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज एवं सिख समुदाय के संबंध में अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। जिस पर थाना फजलगंज पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीमों ने निरंतर प्रयास एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त से पूछताछ की गई, जिसमें यह तथ्य प्रकाश में आया कि वह पूर्व में भी एक आपराधिक प्रकरण में संलिप्त रहा है। उसके संबंध में अन्य जानकारियां एवं आपराधिक इतिहास संकलित किया जा रहा है।
    बाइट-पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल – अतुल कुमार श्रीवास्तव
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here