Google search engine
  • पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने सम्मान फहराया राष्ट्रीय ध्वज
    कानपुर। स्वतंत्रता-दिवस के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने ससम्मान राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा, संविधान के प्रति निष्ठा तथा तंबाकू-मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ दिलाई गई। ध्वजारोहण के उपरांत पुलिस आयुक्त श्री लाल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रसेवा के प्रति सदैव समर्पित रहने एवं अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर वर्षभर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदक एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here