लीगल इलेक्ट्रिक कनेक्शन लेकर ही करें सभी आयोजन- केस्को एमडी
कानपुर। त्यौहारों के सीजन में बिजली चोरी पर अंकुश लगानेे के लिये कानपुर इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी (केस्को) प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। केस्को की प्रबंध निदेशक नेहा जैन ने ‘डॉल्फिन न्यूज’ से खास बातचीत में बताया कि रामलीला व दुर्गा पूजा पंडालों के आयोजकों को अस्थाई विद्युत कनेक्शन देने के लिये विशेष व्यवस्थायें की हैं। आयोजक आसानी से टम्प्रेरी इलेक्ट्रिक कनेक्शन प्राप्त कर सकते है। किसी भी आयोजन के लिए गैर कानूनी रूप से अवैध बिजली कनेक्शन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनन कार्रवाई होगी।





























