Google search engine

-श्रीरामलीला सोसाइटी, परेड की श्रीराम कथा का नवम् दिवस
कानपुर। मर्चेंट चैंबर हाल में श्रीरामलीला सोसाइटी, परेड की श्रीराम कथा के नवम् दिवस पूज्य दीदी मां मंदाकिनी दीदी ने कहा कि राम चरित मानस भाई से प्रेम करना सिखाती है। कहा कि हम प्रभु से प्रेम कैसे करें यह “साधना” है और प्रभु मुझसे कैसे कितना अधिक प्रेम करते हैं, यह विश्वास ही “निर्भर प्रेम” का मूल है। सुन्दरकाण्ड में श्रीहनुमान जी जैसे महानतम भक्त प्रभु से निर्भरता चाहते हैं और श्री सीताजी अपने लाडिले लाल को निर्भरा भक्ति देती है, जिसे पाकर श्रीहनुमान जी परम प्रसन्न हो गये……
श्रीराम कथा की विश्राम संध्या में युग तुलसी पूज्य महाराज श्रीरामकिंकर जी की सुयोग्य शिष्या ने कहा कि…
करई कृपा प्रभु अस सुनि काना। निर्भर प्रेम मगन हनुमाना ।।
गोस्वामी तुलसीदास ने देखा कि जब श्रीहनुमान जी को माँ से प्रसाद मिला है तो प्रसाद बंटना भी चाहिये, केवल एक को थोड़ी दिया जाता है, तो मुझे भी मिलना चाहिये इसलिए श्रीरामचरितमानस की परिसम्पत्ति में तो गोस्वामी तुलसीदास प्रभु से भक्ति का वरदान मांगते ही है, पर बीच में भी प्रभु के समक्ष हाथ फैलाकर सुन्दरकाण्ड के प्रारम्भ में स्तुति करते हुए याचना करते हैं:-

भक्ति प्रयच्छ रघुपुंगव निर्भरा में । कामदिदोष रहितं कुरु मानस च ।।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here