- श्रीरामलीला सोसाइटी, परेड ने मर्चेट चैंबर में किया सम्मान समारोह
- विस अध्यक्ष सतीश महाना ने रामलीला सेवियों को दिये प्रतीक चिंह
कानपुर। श्रीरामलीला सोसाइटी, परेड ने अपने 150वें सुस्वर्णिम वर्ष में विगत रामलीला के आयोजनों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले रामलीला सेवियों को सम्मानित किया। मर्चेंट चैंबर हॉल कानपुर में सम्मान समारोह के मौके पर विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना मुख्य अतिथि थे। प्रभु श्रीराम दरबार की आरती के बाद मुख्य अतिथि श्री महाना का श्रीरामलीला सोसायटी परेड कानपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव गर्ग ने रामपट्टिका पहना कर एवं अमरनाथ मेहरोत्रा ने मार्ल्यापण कर उन्हें सम्मानित एवम स्वागत किया। इस अवसर पर कामता प्रसाद गर्ग, प्रवीण अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, पत्रकार कृष्ण कुमार त्रिपाठी व सुनील साहू समेत रामलीला के आयोजन में 89 सेवियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से सचिव पवन कुमार अग्रवाल व आलोक अग्रवाल एवम कोषाध्यक्ष पवन गर्ग मौजुद रहे।





























