Google search engine

हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
कानपुर। पूर्वी जोन में थाना महाराजपुर पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। जिसमें तीन आरोपियो को गिरफ्तारी हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गिरोह के सदस्य रात्रि में हाईवे पर खड़े ट्रकों को निशाना बनाकर हथियारों के बल पर डीजल चोरी करते थे तथा इनका कार्यक्षेत्र कानपुर के आसपास के जनपदों में भी फैला हुआ था। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से डीजल चोरी में प्रयुक्त होने वाली सामग्री, एक स्कॉर्पियो, 07 मोटरसाइकिलें, मोबाइल फोन तथा 03 अवैध तमंचे और जीवित कारतूस बरामद किए हैं। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में भी जांच की जा रही है तथा गिरोह से जुड़ी अन्य घटनाओं एवं सदस्यों के संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
बाइट-संकल्प शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here