मारवाड़ी सम्मेलन के डांडिया रास कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर
कानपुर। मारवाड़ी सम्मेलन, कानपुर की ओर से डांडिया रास का भव्य आयोजन किया गया। मां दुर्गा की आराधना और स्तुति के लिए रंग-बिरंगे गरबा परिधानों में सजी महिलाओं ने डांडिया और गरबा नृत्य कर कार्यक्रम में उत्साह और उमंग भर दी। ढोल की थाप और ‘ढोलिड़ा ढोल बाजे’ गीत ने ऐसा समां बांधा कि उपस्थित लोग थिरकने पर मजबूर हो गए। एंकर प्रतीक ने कार्यक्रम का संचालन किया, वहीं वर्षा दास एवं शैलजा व अन्य कलाकारों ने डांडिया गीतों पर शानदार प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बेस्ट ड्रेस, बेस्ट कपल, बेस्ट डांस और बेस्ट किड्स सहित विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।
Byte- Sri Manoj Agarwal. State President, Marwadi Sabha





























