Google search engine
  • महिला पुलिसकर्मियों ने बाइक रैली से दिया राष्ट्रभक्ति एवं महिला सशक्तिकरण का संदेश
    कानपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर ने “हर घर तिरंगा अभियान-2026” के तहत भव्य बाइक रैली एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। रिजर्व पुलिस लाइन से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों ने बाइक रैली में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए राष्ट्रभक्ति एवं महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा रिजर्व पुलिस लाइन से लाल इमली चौराहा, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नानाराव पार्क, वीआईपी रोड, जिलाधिकारी कार्यालय होते हुए सरसैया घाट चौराहा पहुंची तथा वहां से पुनः रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन को “तिरंगा अभियान-2026” से जुड़ने तथा अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।
    कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा, अपर पुलिस आयुक्त संकल्प शर्मा, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दिनेश त्रिपाठी, अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय स्नेहा तिवारी, सहायक पुलिस आयुक्त स्वरुपनगर ज्योतिश्री, सहायक पुलिस आयुक्त सीसामऊ सुश्री प्रगति यादव, सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज सुश्री आकांक्षा पाण्डेय एवं प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल ने कहा कि “तिरंगा हमारे लिए केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे वीर जवानों के बलिदान, देश की एकता, अखंडता एवं करोड़ों भारतीयों के गौरव का प्रतीक है।”
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here