- कल 17 सितंबर को 76 हजार दिपों से जगमग होगा मोती झील
- पहली बार शहर में होने वाला ड्रोन शो रहेगा आकर्षण का केंद्र
- सांसद के आवास पर एक महीने प्रज्जवलित होगी ‘सेवा ज्योति’
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कानपुर में 17 सितंबर को भव्य व विशेष आयोजन किया जाएगा। इस दौरान लोकप्रिय सांसद रमेश अवस्थी की ओर से मोतीझील मैदान में 76 हजार दीप एक साथ प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि 76 हजार दीपों के जरिए प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं और सम्मान अर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य शिविर, मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम और आसमान में भव्य ड्रोन शो भी होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर दो बजे से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से होगी, जो शाम छह बजे तक चलेगा। इसके बाद शाम सात बजे मोतीझील मैदान में 76 हजार दीप एक साथ जलाए जाएंगे। यह यादगार जनभागीदारी के रूप में आयोजित किया जाएगा।
रात 8 बजे आसमान में दिखेगा ड्रोन शो-
रात 8 बजे से भव्य ड्रोन शो का कार्यक्रम शुरू होगा। सांसद श्री अवस्थी ने ‘डॉल्फिन न्यूज’ को बताया कि ड्रोन शो के जरिए आसमान में विभिन्न आकर्षक आकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। ऐसे में मोतीझील परिसर में लोगों के लिए सेल्फी पॉइंट भी बनाए गए हैं, ताकि वे आयोजन की तस्वीरें और यादें संजो सकें। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की यात्रा पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी रखी गई हैं। इन प्रस्तुतियों के जरिए उनके सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रनिर्माण से जुड़े पहलुओं को मंच पर दिखाने की तैयारी है।
सांसद आवास पर एक महीने तक जलेगी ‘सेवा ज्योति’
सांसद रमेश अवस्थी अपने आवास पर श्एक दीया आशीर्वाद का प्रज्ज्वलित करेंगे। यह दीप एक महीने तक श्सेवा ज्योतिश् के रूप में लगातार जलता रहेगा। आयोजकों ने इसे सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प का प्रतीक बताया है। सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित दीपोत्सव उनके सेवा और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को नमन करने का प्रयास है। उनके मुताबिक, कानपुर में जलने वाले 76 हजार दीप शहरवासियों की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान, शुभकामनाओं और आशीर्वाद का प्रतीक होंगे।
बाईट – सांसद रमेश अवस्थी
























