Google search engine

स्टूडेंट्स को सौंपी गई नेतृत्व की जिम्मेदारी, नई छात्र परिषद का गठन
कानपुर। जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज विकास नगर में नई छात्र परिषद के गठन के उपलक्ष्य में भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व, सहयोग एवं विद्यालय के प्रति समर्पण की भावना विकसित करना रहा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, ए.डी.जी., कानपुर ज़ोन थीं। विशिष्ट अतिथि अभिनव जे. जैन, मुख्य विकास अधिकारी रहे। समारोह के अध्यक्ष के रूप में श्रीराम जी, प्रांत प्रचारक उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विद्यार्थियों को उनकी योग्यता एवं नेतृत्व क्षमता के अनुरूप विभिन्न पदों का दायित्व सौंपा गया। छात्र परिषद में नव्या द्विवेदी को स्कूल कैप्टन, , यशस्वी अग्निहोत्री को डिसिप्लिन कैप्टन ,खेलकूद के क्षेत्र में सिद्धि झा को स्पोर्ट्स कैप्टन नियुक्त किया गया। इसी क्रम में सांभवी द्विवेदी को कल्चरल कैप्टन तथा अभिनंदन द्विवेदी को वाइस कल्चरल कैप्टन मृदुल मिश्रा को वाइस डिसिप्लिन इंचार्जका दायित्व सौंपा गया। तथा ऋतिक सक्सेना को वाइस स्कूल कैप्टन और आराध्या कनौजिया को वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन नियुक्त किया गया। विद्यालय की हाउस व्यवस्था के अंतर्गत आराध्या यादव को केशव हाउस, आराध्या शर्मा को माधव हाउस, ओम गुप्ता को प्रताप हाउस तथा कुशाग्र तिवारी को शिवा हाउस का कैप्टन नियुक्त किया गया।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here