- कानपुर में चार ब्लैक विकेट्स पर खेले जायेंगे 12 मैच
- तीन विकेट पर मैच जबकि एक विकेट रिजर्व में रहेगा
कानपुर। इन दिनों ग्रीन पार्क स्टेडियम में क्रिकेट के पर्व यूपी टी-20 टूर्नामेंट के आयोजन की तैयारियां जोरदारी के साथ चल रही हैं। यहां पर 27 अगस्त से छह सितंबर के बीच टूर्नामेंट के कुल 12 मैच खेले जायेंगे। ग्रीन पार्क में होने वाले मैचों के लिये कुल चार विकेट तैयार किये जा रहे हैं। इनमें तीन पिचों पर मुकाबले होंगे जबकि एक पिच को रिजर्व में रखा जायेगा। लीग के अंतिम और नाकआउट मैचों के लिये तैयार की जा रहीं पिचों में काली मिट्टी का इस्तेमाल किया गया है। अनुभव के अनुसार तकनीकि कारण यह है कि काली मिट्टी से बनाये गये विकेटों में कड़ी धूप में चटकने की संभावना नहीं रहती है। इस एक्सक्लूसिव सब्जेड पर ग्रीनपार्क के पिच क्यूरेटर भूपिंदर सिंह के साथ ‘डॉल्फिन न्यूज़’ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट…




























