Google search engine
  • छठ पूजा पर्व के दृष्टिगत डीसीपी पश्चिम ने विभिन्न पूजा स्थलों का किया भ्रमण
  • सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मातहतों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

कानपुर। पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने छठ पूजा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत पनकी नहरिया, अरमापुर रतनपुर एवं नमक फैक्ट्री चौराहा (रावतपुर) स्थित छठ पूजा स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, घाटों पर भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं सुगम आवागमन का जायजा लिया गया। साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here