-कानपुर के यंग टैलेंट प्रोड्यूसर रोहित राजावत ने ‘डियर हसबैंड’ को निर्मित किया है
-थ्रिलर-सर्वाइवल फिल्म ‘डियर हसबैंड’ दो अक्टूबर यूपी और बिहार में रिलीज होगी
कानपुर। अगले माह रिलीज हो रही हिंदी फीचर फिल्म ‘डियम हसबैंड’ में उत्तर प्रदेश की नवोदित प्रतिभाओं को मौका दिया है। अजीत गोस्वामी की लिखित, धर्मेंद्र कुमार द्वारा निर्देशित और कानपुर के रोहित राजावत द्वारा निर्मित थ्रिलर-सर्वाइवल ड्रामा-फिल्म ‘डियर हसबैंड’ दो अक्टूबर उत्तर प्रदेश और बिहार में रिलीज होगी। ‘डॉल्फिन न्यूज़’ ने फिल्म के प्रोड्यूसर रोहित राजावत और लीड स्टारकास्ट से खास बातचीत की। इस खास बातचीत में बताया कि फिल्म की कहानी दर्शकों को रोमांच, तनाव और सर्वाइवल से भरपूर दुनिया में ले जाती है। ‘डियर हसबैंड’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के मनकापुर और टिकरी जंगल के दुर्गम एवं प्राकृतिक वातावरण से भरपूर स्थानों पर की गई है, जो फिल्म की कहानी को एक खास सिनेमाई अनुभव प्रदान करते हैं। फिल्म ‘डियर हसबैंड’ में यूपी के अजीत गोस्वामी और पूर्णिमा शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।
























