-‘डियर हसबैंड’ लीड एक्ट्रेस पूर्णिमा शर्मा ने ‘डॉल्फिन न्यूज़’ की खास बातचीत
-थ्रिलर-सर्वाइवल फिल्म ‘डियर हसबैंड’ हर वर्ग के दर्शको को लुभायेगी-पूर्णिमा
कानपुर। अगले माह रिलीज हो रही हिंदी फीचर फिल्म ‘डियम हसबैंड’ में मुख्य भूमिका निभा रही पूर्णिमा ने ‘डॉल्फिन न्यूज़’ के साथ एक्सक्लूसिव टॉक में कहा कि फिल्म ‘डियर हसबैंड’ में लीग से अलग हटकर ड्रामा देखने को मिलेगा और यह थ्रिलर-सर्वाइवल फिल्म हर वर्ग के दर्शको को लुभायेगी। नवोदित अभिनेत्री पूर्णिमा बरेली की मूल रुप से निवासी हैं और एक्टिंग की फील्ड में पिछले कई सालों से सक्रिय हैं। ‘डॉल्फिन न्यूज़’ के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी दर्शकों को रोमांच, तनाव और सर्वाइवल से भरपूर दुनिया में ले जाती है।
























