Google search engine
  • कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं नये जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर
    कानपुर। 2015 बैच के आईएसए महेंद्र सिंह तंवर को प्रदेश की औद्योगिक राजधानी कानपुर के जिलाधिकारी की कुर्सी सौंपी गई हैं। अपनी उत्कृष्ठ कार्य शैली को लेकर खास पहचान रखने वाले श्री तंवर अभी तक कुशीनगर के जिलाधिकारी थे। निवर्तमान जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह का लखनऊ ट्रांसफर किया गया है।
    तेज तर्रार अफसरों में गिने जाने वाले कुशीनगर के डीएम महेंद्र सिंह तंवर को कानपुर का नया डीएम बनाया गया है। महेन्द्र सिंह तंवर 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। हरियाणा के रोहतक जिले के मूल निवासी महेन्द्र सिंह तंवर ने टेक्सटाइल में इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई और फिर दो साल निजी क्षेत्र में अपनी सेवायंे दीं। इसके बाद वह 2015 में सिविल सेवा परीक्षा पास करके आईएएस अफसर बने। कानपुर में तैनाती से पहले श्री तंवर गाजियाबाद के नगर आयुक्त, गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, शाहजहांपुर के सीडीओ, बहराइच व एटा में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जैसे पदों पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अप्रैल 2025 में उन्हें कुशीनगर का डीएम बनाया गया था। इससे पहले वह संतकबीर नगर के डीएम रहे थे।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here