– आईएमए और मधुराज हॉस्पिटल ने संयुक्त रुप से आयोजित किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर कानपुर। आईएमए चैरिटेबल ब्लड सेंटर और मधुराज हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में हुये स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 51 महादानी महापुण्य के भागीदार बने। शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का उद्घाटन मधुराज हॉस्पिटल की चेयरपर्सन डॉ. मधु लुम्बा, क्लीनिकल डायरेक्टर डॉ. आकांक्षा लुम्बा, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. देव लुम्बा, कार्यक्रम समन्वयक एवं आईएमए के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. विकास मिश्रा, डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. पी.एस. जुनेजा, मार्केटिंग हेड प्रशांत श्रीवास्तव, पीआरओ शशि श्रीवास्तव एवं फैसिलिटी ऑफिसर अमरेन्द्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर आईएमए की ओर से आईएमए अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह, सचिव डॉ. दीपक श्रीवास्तव, आईएमए ब्लड सेंटर की चेयरपर्सन डॉ. नंदिनी रस्तोगी, को-चेयरपर्सन डॉ. ब्रजेश शुक्ला एवं आईएमए चैरिटेबल ब्लड सेंटर के मेडिकल ऑफिसर डॉ. एम.सी. वर्मा की विशेष उपस्थिति रही।
#madhurajhospitalkanpur #imakanpur #blooddonation #kanpurnews #kanpurnewsupdate #madhurajhospitalpvtltd


























