Google search engine

-नगर आयुक्त ने किया जोन-3 में सीएम ग्रिड फेज-2 के निर्माण कार्यों का निरीक्षण -निर्माण कार्यों में किसी तरह की उदासीनता अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं नहीं होगी The Dolphin News कानपुर। बुधवार की रात नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने रात 11.30 बजे जोन-3 में सीएम ग्रिड फेज-2 के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दीप सिनेमा रोड पर आगे बढ़ने पर वीरेन्द्र स्वरूप स्कूल के निकट जेसीबी के माध्यम से सड़क की ड्रेसिंग का कार्य होता पाया गया। इसके उपरांत साउथ एक्स मॉल के सामने खुदाई का कार्य प्रगतिरत मिला। मौके पर उपस्थित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि जल निगम की पाइपलाइन का कार्य आगामी 03 दिवस में पूर्ण होने के उपरांत सड़क एवं फुटपाथ के निर्माण कार्य को तीव्र गति से कराया जाएगा तथा आगामी 12 दिवस में कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इस पर नगर आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि उक्त कार्य प्रत्येक दशा में दिनांक 30 नवंबर तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लिया जाए। नगर आयुक्त श्री उपाध्याय ने सीएम ग्रिड फेज-2 के कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अवर अभियंताओं को सचेत किया गया कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की उदासीनता अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

#nagarayuktkanpur #dmkanpur #kanpurnagarnigam #cmgridwork #mayorkanpur

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here