स्वरुप नगर में बाल निकुंज स्पोर्ट्स अकादमी का शुभारंभ The Dolphin News कानपुर। नन्हें खिलाड़ियों की पीढ़ी को तराशने व संवारने के लिये एक नई शुरुआत की गई है। इस कड़ी में बाल निकुंज संस्था ने मंगलवार को बाल निकुंज स्पोर्ट्स अकादमी की शुरुआत की। संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद व पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने क्रिकेट पिच और फुटबॉल मैदान का फीता खोलकर अकादमी का उद्घाटन किया। साथ ही शतरंज खेल का भी शुभारंभ किया। संस्था की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि प्रतिभा संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाए। अकादमी में क्रिकेट का प्रशिक्षण रणजी कोच राहुल सप्रू के निर्देशन में जफर आलम और बीसीसीआई प्रशिक्षक देंगे। फुटबॉल की कोचिंग जय बजाज के निर्देशन में अनिल शर्मा और मोहम्मद साबिर कराएंगे। शतरंज का प्रशिक्षण हरिश रस्तोगी और ताइक्वांडो का प्रशिक्षण सुनील देंगे
बाइट- अनूप पचौरी, उपाध्यक्ष
बाइट- संजीव पाठक ‘बॉबी’, संरक्षक
#kheloindia #sportspromotion #sportstalent #gamesandsports #newsports #kanpurnews #kanpursportsnews



























