Google search engine

किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिये तैयार रहने के निर्देश
कानपुर। पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने थाना बिठूर क्षेत्र स्थित बिठूर घाट का गुरुपूर्णिमा के अवसर पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। डीसीपी वेस्ट श्री आबिदी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु तैयार रहने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर दिलीप कुमार सिंह भी मौजूद रहे

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here