Google search engine

-आईएमए ने स्वतंत्रता दिवस पर “एवरग्रीन लेजेंड्स” से महान गायकों को श्रद्धांजलि दी
-डॉक्टरों की गीत-संगीत की प्रतिभा पर तालियों की गड़गड़ाहट से गंूजा आईएम हाल

कानपुर। मंच पर परफार्म कर रहे यह कोई प्रोफेशनल आर्टिस्ट नहीं बल्कि कानपुर शहर के नामचीन डॉक्टर हैं। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की कानपुर शाखा ने आईएमए भवन में भारतीय हिंदी सिनेमा के तीन महान एवं अमर गायक किशोर कुमार, मोहम्मद रफ़ी एवं मुकेश को समर्पित एक भव्य संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम “एवरग्रीन लेजेंड्स” का आयोजन किया, जिसमें विभिन्न मर्जों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने साबित किया है वह चिकित्सक होने के साथ ही किसी मंझे हुये कलाकार से कम नहीं है। अनुज-दीपिका शुक्ला के ‘सुवादित्र बैण्ड’ के कलाकारों के साथ ‘एवरग्रीन लेजेंड्स’ प्रोग्राम के बहाने डॉक्टरों ने अपनी गीत-संगीत की प्रतिभा को बखूबी प्रदर्शित करके श्रोताओं की जमकर तालियां बटोरीं। मुकेश व किशोर दा को समर्पित भव्य संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम “एवरग्रीन लेजेंड्स” का शुभारंभ विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बतौर मुख्य अतिथि किया। स्वतंत्रता दिवस की शाम आयोजित हुये इस रंगारंग कार्यक्रम में सांसद रमेश अवस्थी, विधायक अमिताभ बाजपेयी, एमएलसी अरुण पाठक, कानपुर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. विनय पाठक, आईएमए की पूर्व अध्यक्ष डॉ नंदिनी रस्तोगी समेत चिकित्सक व गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन शिवांगनी ने किया। स्वागत आईएमए सचिव डॉ शालिनी मोहन ने और अध्यक्ष डॉ अनुराग मेहरोत्रा ने ज्ञापित किया।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here