Google search engine

-शारदीय नवरात्रि के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने देवी मंदिरों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

  • कानपुर के प्रमुख देवी मंदिरों में डीएम, नगर आयुक्त और सीडीओ का एक साथ भ्रमण
  • डीएम तंवर के निर्देश- शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में दर्शन करने में न रहे दिक्कत
    कानपुर। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन एवं नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने कानपुर के प्रमुख देवी मंदिरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने बिरहाना रोड स्थित तपेश्वरी मंदिर एवं बारादेवी मंदिर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी श्री तंवर ने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि सभी प्रमुख देवी मंदिरों में पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए तथा साफ-सफाई की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था रखी जाए, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि मंदिरों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से आवश्यक सूचनाओं का प्रसारण सुनिश्चित किया जाए तथा सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखते हुए कंट्रोल रूम से भीड़ की सतत निगरानी की जाए। भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए सिविल डिफेंस के वार्डन की तैनाती भी सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन की सुविधा मिल सके। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने मेडिकल कैंप लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कैंप में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था उपलब्ध रखी जाए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की जा सके।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here