हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी की महत्ता दिया जोर
आलोक अग्रवाल/डॉल्फिन न्यूज
कानपुर। फाइब्राइड, एंडोमेट्रियोसिस एंड मेनोपॉजः वर्तमान परिप्रेक्ष्य विषय पर हुई स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की संगोष्ठी में हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी की महत्ता जोर दिया गया। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में शहर की प्रतिष्ठित ग्नोकोलॉजिस्ट डॉक्टर्स ने प्रतिभाग किया। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ नीलम मिश्रा ने कहा कि हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी से हॉट फ्लश, हड्डियों की मजबूती और जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है। केओजीएस की अध्यक्ष डॉ कल्पना दीक्षित ने कहा कि भारतीय महिलाओं में फाइब्राइड की बीमारी बढ़ रही है। समय पर इलाज होने व सचेत रहने से बड़ी सर्जरी से बचा जा सकता है। इस कड़ी में केओजीएस की सचिव डॉ रेशमा निगम ने विषय पर विचार रखते हुये कहा कि अधिकांश मरीज हॉट फ्लश, अनिद्रा और चिड़चिड़पन मेनोपॉज के लक्षणों की अनदेखी करती हैं, जिससे बाद में ऑस्टियोपोरोसिस, दिल के रोग और अवसाद जैसी समस्याओं के होने की संभावना रहती है। Importance of hormone replacement therapy emphasized
Alok Agarwal/Dolphin News
Kanpur. The importance of hormone replacement therapy was emphasized at a symposium of gynecologists on the topic Fibroids, Endometriosis and Menopause: Current Perspective. A large number of reputed gynecologist doctors of the city participated in the seminar. Senior gynecologist Dr Neelam Mishra said that hormone replacement therapy helps in reducing hot flushes, bone strength and improves quality of life. KOGS President Dr Kalpana Dixit said that fibroid disease is increasing among Indian women. Major surgery can be avoided by getting timely treatment and being alert. In this episode, Dr. Reshma Nigam, Secretary, KOGS, while expressing her views on the subject, said that most of the patients ignore the symptoms of menopause like hot flushes, insomnia and irritability, due to which there is a possibility of problems like osteoporosis, heart disease and depression later.

















