Google search engine
  • पुलिस आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का रवाना किया

कानपुर। पुलिस आयुक्त कार्यालय से “हर घर तिरंगा यात्रा 2026” का शुभारंभ किया गया। हाथों में तिरंगा और दिल में देश के लिए सम्मान के साथ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा, अपर पुलिस आयुक्त संकल्प शर्मा, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दिनेश त्रिपाठी, अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रीमती स्नेहा तिवारी, अपर पुलिस उपायुक्त योगेश कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त श्रीमती अर्चना सिंह, आरआई पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने कहा कि तिरंगा हमारे लिए सिर्फ एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे वीर जवानों के बलिदान, देश की एकता और करोड़ों भारतीयों के गौरव की पहचान है। इसी भावना के साथ पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से आमजन को भी इस राष्ट्रीय पर्व से जुड़ने और अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया ।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here