Google search engine
  • वीआईपी रोड पर टेफ्को तिराहा के पास से किया गया ट्राफिक डायवर्जन

कानपुर। वीआईपी रोड़ पर एक बड़े पेड़ के गिर जाने से यातायात प्रभावित हो गया। पेड़ के अचानक ढह जाने से जहां आफिस टाइम पर यातायात प्रभावित हो गया। वहीं, हाई टेंशन इलेक्ट्रिक पोल के गिर जाने से वीआईपी रोड से जुड़े कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी बाधित हो गई। सूचना मिलते ही केस्को की टीम मौके पर पहंुची और कार्य शुरु कर दिया। यातायात पुलिस को तत्काल प्रभाव से वीआईपी रोड पर वन-वे ट्राफिक करने का निर्णय लेना पड़ा। यातायात पुलिस ने अपील की है कि किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कण्ट्रोल/ हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें । 1. ट्रैफिक कंट्रोल रूमरू 9305104340

  1. ग्रीन कॉरिडोर सेलरू 9454402413
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here