- अपर पुलिस आयुक्त ने उलमा, बुद्विजीवियों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक
कानपुर। पुलिस आयुक्त कार्यालय स्थित सभागार में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताड़ा ने आगामी 26 अगस्त को प्रस्तावित ‘जुलूस-ए-मोहम्मद’ के संबंध में आम जनमानस के साथ बैठक कर संवाद एवं समन्वय स्थापित किया। बैठक में सभी जोन के पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में जुलूस के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन के लिये आवश्यक पुलिस व्यवस्थाओं तथा जनसहयोग के संबंध में चर्चा की गई। जुलूस ए मोहम्मदी के बीच में झंडो या वाहनों के जबरन दाखिल होने की फोटाग्राफी व वीडियोग्राफी होगी। साथ ही जश्न ए चिरांगा के ख्वातिनों के साथ छेड़छाड़ करने वालों पर भ्ज्ञी निगाह रखी जायेंगी। इसके लिये महिला पुलिस बल की तैनाती होगी।
Home General News शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में निकले ‘जुलूस-ए-मोहम्मद’ | The Dolphin News| Kanpur






























