Google search engine

-फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी में कानपुर, लखनऊ और प्रतापगढ़ की महिला उद्यमियों के नवीनतम उत्पाद प्रदर्शित

कानपुर। फैशन और लाइफस्टाइल प्रेमियों के लिए ‘द रेनडाउन – फेस्टिव एंड मॉनसून एडिट’ प्रदर्शनी ने कामकाजी घरेलू महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने का एक बेहतर मंच प्रदान किया। इस प्रदर्शन का आयोेजन कानपुर के द एसेल ग्रैंड वैंक्वेट हॉल, शास्त्री नगर एक व दो अगस्त को में किया गया है। दो दिवसीय इस भव्य फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी में कानपुर, लखनऊ और प्रतापगढ़ से आए प्रदर्शक अपने आकर्षक एवं नवीनतम उत्पादों का प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनी में फैशन परिधान, ज्वेलरी, होम डेकोर, हस्तनिर्मित उत्पाद, गिफ्ट आइटम, बेकरी उत्पाद, लाइफस्टाइल कलेक्शन सहित अनेक आकर्षक वस्तुएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। आगंतुकों को खरीदारी के साथ-साथ नए ब्रांड्स और नवीनतम ट्रेंड्स को देखने का अवसर मिला। इवेंट हेड काजल वोहरा ने बताया, कि इस आयोजन का उद्देश्य गृहिणियों एवं महिला उद्यमियों को ऐसा सशक्त मंच प्रदान करना है, जहाँ वे अपने उत्पादों, कौशल और रचनात्मकता का प्रदर्शन कर सकें। कानपुराइट्स ने खरीदारी, नेटवर्किंग, उत्सव के माहौल और स्थानीय उद्यमियों के उत्कृष्ट उत्पादों का आनंद लिया।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here