‘द रेनडाउन – फेस्टिव एंड मॉनसून एडिट’ एक्ज़ीविशन
कानपुर। फैशन और लाइफस्टाइल प्रेमियों के लिए शहर में आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी ‘द रेनडाउन – फेस्टिव एंड मॉनसून एडिट’ सही मायने में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह आयोजन जहां स्थानीय घरेलू महिला उद्यमियों और उभरते ब्रांड्स को प्रोत्साहित करेगा। वहीं, शहरवासियों को एक यादगार शॉपिंग अनुभव प्रदान कर रहा है। ‘द रेनडाउन – फेस्टिव एंड मॉनसून एडिट’ प्रदर्शनी ने कामकाजी घरेलू महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने का एक बेहतर व उपयोगी मंच प्रदान किया। इस प्रदर्शन का आयोेजन कानपुर के द एसेल ग्रैंड वैंक्वेट हॉल, शास्त्री नगर एक व दो अगस्त को में किया गया है। दो दिवसीय इस प्रदर्शनी में फैशन परिधान, ज्वेलरी, होम डेकोर, हस्तनिर्मित उत्पाद, गिफ्ट आइटम, बेकरी उत्पाद, लाइफस्टाइल कलेक्शन सहित अनेक आकर्षक वस्तुएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं। इवेंट हेड काजल वोहरा ने बताया, कि इस आयोजन का उद्देश्य गृहिणियों एवं महिला उद्यमियों को ऐसा सशक्त मंच प्रदान करना है, जहाँ वे अपने उत्पादों, कौशल और रचनात्मकता का प्रदर्शन कर सकें। कानपुराइट्स ने खरीदारी, नेटवर्किंग, उत्सव के माहौल और स्थानीय उद्यमियों के उत्कृष्ट उत्पादों का आनंद लिया। इवेंट डायरेक्टर नेहा अग्रवाल ने कहा कि यह प्रदर्शनी महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। ‘डॉल्फिन न्यूज़’ की खास रिपोर्ट…




























