- यूपीवीसीए के परिवार में शामिल हुये छह और नये जिले
- देश के बाहर खेलने जायेगी यूपी वेटरन क्रिकेट टीम
कानपुर। उत्तर प्रदेश वेटरन क्रिकेट एसोसियेशन (यूपीवीसीए) की एजीएम में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। डॉ आईएम रोहतगी की अध्यक्षता में एजीएम रविवार को माल रोड स्थित एक होटल में हुई। यूपीवीसीए के परिवार में छह और नये जिलों को शामिल किया गया है। छह जिलों के शामिल हो जाने के बाद यूपीवीसीए के परिवार में कुल सदस्य जिलों की संख्या 36 हो गई है। इस साल देश के बाहर भी यूपी वेटरन क्रिकेट टीम खेलने के लिये जायेगी।






























