- कानपुर जोन की एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने ‘डॉल्फिन न्यूज़’ के साथ अपनी भावनाओं को किया साझा
कानपुर। कानपुर जोन की अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अनुपम कुलश्रेष्ठ ने ‘डॉल्फिन न्यूज़’ के साथ अपनी भावनाओं को साझा करते हुये कहा कि रविवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम का माहौल बिल्कुल राष्ट्रीय पर्व जैसा था। समापन समारोह की मुख्य अतिथि एडीजी श्रीमती कुलश्रेष्ठ ने इस आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुये कहा कि खेल के विस्तार और प्रसार में किसी स्टेडियम को इस तरह से याद किया जाना सराहनीय है।






























