Google search engine
  • संजय तिवारी केसीए प्रेसीडेंट, दिनेश कटियार सेक्रेटरी
  • महिला चैलेंजर टी 20 ट्राफी राजीव शुक्ला के नाम पर
    कानपुर। प्रदेश की सबसे बड़ी संस्था कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की 76वीं वार्षिक आमसभा में संजय तिवारी को केसीए का प्रेसीडेंट घोषित किया गया जबकि क्रिकेट को जीवन कर देने वाले दिनेश कटियार को सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हर दिल अजीज सुशील वाधवानी ‘बाटू’ को ‘केपीएल’ यानि कानपुर प्रीमियर लीग का कमिश्नर मनोनीत किया गया। केसीए की एजीएम रविवार को केडीएमए वर्ल्ड आवास विकास में हुई। एजीएम में कानपुर क्रिकेट की नई कार्यकारिणी के लिए चुने गए चेहरों के नाम घोषित किए गए। संगठन का नया चेयरमैन उमेश मेहरोत्रा को बनाया गया। 18 वर्षों से पद पर बने संजय कपूर के स्थान पर नए चेयरमैन बने। उपाध्यक्ष पद पर कौशल सिंह, अरविंद सिंह व आशीष सचान के नाम पर मुहर लगी। संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी मनीष मेहरोत्रा व कार्तिक उपाध्याय और टूर्नामेंट सचिव पद पर पीएस नेगी व केपीएल कमिश्नर पद पर सुशील वाधवानी बाटू को चुना गया।
    केसीए की वार्षिक आमसभा में संजय कपूर ने बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के नाम पर महिला टी 20 चौलेंजर ट्रॉफी करने की घोषणा की। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में क्रिकेट टैलेंट के साथ डेवलपमेंट कमेटी में पूर्व क्रिकेटर को शामिल किया गया है। वार्षिक आमसभा में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here