Google search engine
  • असंख्य दीपों के जरिए प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं और सम्मान अर्पित
  • सांसद रमेश अवस्थी की सराहनीय पहल, गंगा आरती के साथ कार्यक्रम का श्रीगणेश

कानपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कानपुर के मोती झील पार्क परिसर भव्य व विशेष आयोजन कर उन्हें शुभकामनायें प्रेषित की गईं। लोकप्रिय सांसद रमेश अवस्थी की सराहनीय पहल के तहत यहां हजारो-लाख दीप एक साथ प्रज्ज्वलित किए गये। दीपों के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं और सम्मान अर्पित किया गया। मोती झील में अपने प्रिय नेता मोदी को शुभकामनायें देने के लिये अपार जनसमूह उमड़ा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का श्री गणेश गंगा आरती के साथ हुआ और देश भक्ति से ओतप्रोत गीतों के साथ आसमान में तिरंगे गुब्बारे छोड़े गये। हर कोई खुशी और उल्लास से सराबोर नज़र आया। इस दौरान मोती झील के कारगिल पार्क का परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। इस अवसर पर धर्म गुरुओं के अलावा मुख्य रुप से पूर्व विधायक व भाजपा नेता अजय कपूर, विधायक सुरेंद्र मैथानी, भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तर अनिल दीक्षित, भाजपा जिलाध्यक्ष दक्षिण शिव राम सिंह, सुरेश अवस्थी, शिवम अवस्थी, शुभम अवस्थी, प्रियम अवस्थी समेत बड़ी संख्या गणमान्य नागरिक और हर वर्ग के लोग मौजूद थे।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here