Google search engine
  • कानपुर बना सीआईएससीई सातवीं राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता का मेजबान
  • शीलिंग हाउस में होगा आयोजन, देशभर से करीब 450 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा कानपुर। कानपुर में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ियों का मेला लगने वाला है। शीलिंग हाउस स्कूल, में सीआईएससीई सातवीं राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता 9 से 11 अक्टूबर तक होगी। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के साथ विदेश से भी करीब 450 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी शीलिंग स्कूल की प्रिंसिपल वनीता मेहरोत्रा व वाइस प्रिसिंपल अलका माली ने प्रेस कांफ्रेंस में दी। प्रेसवार्ता में शतरंज प्रशिक्षक हरिसरन रस्तोगी, खेल प्रशिक्षक अनिल शर्मा और विनोद गुप्ता भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या वनीता मेहरोत्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और विजेता प्रतिभागियों को एसजीएफआई में खेलने का अवसर प्राप्त होगा। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार-झारखंड, छत्तीसगढ़, कर्नाटक-गोवा, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, नॉर्थ बंगाल-नॉर्थ ईस्ट, नॉर्थ इंडिया, नॉर्थ वेस्ट, ओडिशा, तमिलनाडु-पुडुचेरी-एएनआई, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के प्रतिभागी शामिल होंगे। इसके अलावा ओवरसीज श्रेणी में यूएई से भी खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के आयोजन के बारे में ‘डॉल्फिन न्यूज़’ की शीलिंग हाउस स्कूल की प्रिंसिपल वनीता मेहरोत्रा व वाइस प्रिसिंपल अलका माली से बातचीत…
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here