Google search engine

श्री रामलीला सोसाइटी की राम कथा का सांतवां दिवस
कानपुर। गीता के समस्त योग जिनके व्यक्तित्व में विद्यमान है, ऐसा परिपूर्ण चरित्र, जो प्रभू होते हुए भी दासानुदास भाव से सबकी सेवा करता है, ऐसे श्रीहनुमान जी महाराज ने अपने प्रभू श्रीराम का हृदय जीतं लिये। और उन्हें ऋणी बना दिया। उक्त विचार श्री रामकथा की सप्तम संध्या में युग तुलसी पण्डित रामकिंकरजी महाराज की सुयोग्य शिष्या पूज्य दीदीमां मन्दाकिनी श्री रामकिंकर ने कानपुर के रसिक श्रोता के मध्य में प्रकट किये।
महाबली बाली के भय से भागे हुए सुग्रीव को भगवान श्रीराम की शरण में लाना और प्रभु से मित्रता की स्थापना करना, यह एक अनोखा उदाहरण है $ जो भगवान श्रीराम का जीवन दर्शन प्रकट करता है। केवल गुणी व्यक्ति ही प्रभु तक पहुंच सकते हैं, इस भ्रम का निवारण सुग्रीव प्रसंग को पढ़कर होता है। श्रीहनुमान जी समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचकर, उनके दुःख और दैन्य का निवारण करते हैं और तब जाके भगवान श्रीराम समाज में रामराज्य की स्थापना करते हैं। श्रीहनुमान जी एक ऐसे सशक्त सेतु की भूमिका का निर्वहन करते है। जिनका आश्रय लेकर व्यक्ति अपनी जीवन की हर तरह की कामना-स्वार्थ और परमार्थ दोनों की पूर्ति कर सकता है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here