Google search engine

अत्याधुनिक प्रिंटर, डाई, मुहरें एवं भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद

कानपुर। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने एक शानदार गुडवर्क करते हुये फर्जी मार्कशीट व प्रमाण पत्र बनाने वाले संगठित रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

इस रैकेट के तीन शातिर सदस्य गिरफ्तार किये गये हैं और पुलिस को इनके पास से अत्याधुनिक प्रिंटर, डाई, मुहरें एवं भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद हुये हैं।

सेंट्रल जोन की थाना बेकनगंज पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने फर्जी मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र तैयार करने वाले संगठित रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए जियाउल हसन उर्फ सतबीर उर्फ आतिफ सहित कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।


अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने प्रेस कांफ्रंेस में पकड़े गये इन तीनों जालसाजों को मीडिया के समक्ष पेश किया।

श्री लाल ने बताया कि यह तीनों शातिर देश के विभिन्न शहरों में कोरियर के माध्यम से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, डिप्लोमा एवं विश्वविद्यालय स्तर के फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर सप्लाई करते थे। मौके से अत्याधुनिक प्रिंटर, डाई, मुहरें एवं भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

इनके बैंक खातों में लाखों रुपये के संदिग्ध लेनदेन पाए गए हैं तथा अब तक आठ विश्वविद्यालयों/बोर्डों के नाम पर फर्जीवाड़े के साक्ष्य मिले हैं। पूर्व में भी इस गिरोह से जुड़े कई अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

बाइट- पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल, आईपीएस

Organized racket making fake mark sheets and certificates caught in Kanpur

Kanpur. Kanpur Commissionerate Police has done a wonderful good work and busted an organized racket of making fake marksheets and certificates.
Three vicious members of this racket have been arrested and the police have recovered state-of-the-art printers, dyes, seals and huge quantities of fake documents from them.

The joint team of Bekanganj Police Station and Crime Branch of Central Zone has busted the organized racket of preparing fake marksheets and certificates and arrested a total of three accused including Ziaul Hasan alias Satbir alias Atif. Additional Director General of Police/Commissioner of Police Raghuveer Lal presented these three arrested fraudsters before the media in the press conference.
Shri Lal told that these three miscreants used to prepare and supply fake certificates of high school, intermediate, diploma and university level through couriers in different cities of the country. State-of-the-art printers, dies, seals and huge quantities of fake documents have been recovered from the spot.
Suspicious transactions worth lakhs of rupees have been found in their bank accounts and so far evidence of fraud has been found in the names of eight universities/boards.

In the past too, many accused associated with this gang have been sent to jail. He said that other members of the network are being searched.

Byte- Police Commissioner Raghubir Lal, IPS

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here