युवक गिरफ्तार पर फतेहपुर में धोखाधड़ी, गैंगस्टर सहित कई आपराधिक मुकदमे
कानपुर। ईस्ट जोन की महाराजपुर थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। एक सूचना के आधार पर कुलगांव चौकी पुलिस ने बेगना रिसॉर्ट के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी के झोले से तीन अदद अवैध पिस्टल बरामद हुईं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. अजीम खान (26 वर्ष) निवासी छोटी बाजार, थाना कोतवाली, जनपद फतेहपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ फतेहपुर में धोखाधड़ी, गैंगस्टर सहित कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थाना महाराजपुर प्रभारी निरीक्षक जनार्दन सिंह, चौकी प्रभारी कुलगांव उपनिरीक्षक पवन कुमार शर्मा समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
बाइट- डीसीपी ईस्ट श्री सत्यजीत गुप्ता

























