- पीएम मोदी के जन्मदिन पर जिलाधिकारी ने भी किया दीप प्रज्जवलन
कानपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कानपुर के मोती झील पार्क परिसर आयोजित हुये ऐतिहासिक कार्यक्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने भी दीप प्रज्जवलित किया। सांसद रमेश अवस्थी की प्रशंसनीय पहल के तहत यहां असंख्य दीप एक साथ प्रज्ज्वलित किए गये थे। दीपों के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं और सम्मान अर्पित दिया गया।
























