कानपुर दवा कारोबारी विनीत विनोचा की हत्या में पुत्र गिरफ्तार
जांच के बाद मृतक की बहू शालू को पुलिस ने दी क्लीन चिट
कानपुर। कानपुर के चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड का पुलिस ने सफल अनावरण किया है। दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या की साजिश बहू शालू ने ही बल्कि उसके पति सुब्रत मिनोचा ने रची थी। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने अपने कार्यालय के सभागार में हत्या के साजिशकर्ता सुब्रत को मीडिया के सामने पेश किया और इस हत्याकांड के अनावरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
पुलिस आयुक्त श्री लाल ने बताया कि विवेचना में सीडीआर, सीसीटीवी, बरामदगी एवं अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मृतक विनीत मिनोचा के पुत्र सुब्रत मिनोचा द्वारा करीब 40.50 लाख के कर्ज, जुआ-सट्टा एवं संपत्ति संबंधी कारणों से विशाल गौतम व राजकिशोर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने का तथ्य सामने आया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों ने मृतक की पुत्रवधू शालू का नाम बताया था, किंतु विवेचना में उसके विरुद्ध पुष्टिकारक साक्ष्य नहीं मिले। संकलित साक्ष्यों के आधार पर सुब्रत मिनोचा को घटना का मुख्य साजिशकर्ता पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया है।
इधर, 24 घंटे की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्यारोपित बहू शालू को पुलिस ने अन्य दोनों आरोपितों के साथ जेल भेज दिया। फिलहाल अब तक की जांच में यह सामने आया है कि शालू इस हत्याकांड में शामिल नहीं थी। भारतीय नागरिक संहिता की धारा 190 के तहत पुलिस अदालत से अनुरोध करेगी कि शालू को रिहा कर दिया जाए। बता दें कि विनीत मिनोचा की पांच सितंबर को घर में ही गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दवा कारोबारी का नौकर विशाल अपने एक अन्य दोस्त राज किशोर के साथ घर के बाहर लगे सीसी कैमरे में कैद हुआ था। पकड़े जाने पर विशाल ने बहू शालू द्वारा छह लाख की सुपारी देकर हत्या कराए जाने की बात कबूली थी। मगर रिमांड के दौरान विशाल ने अपना बयान बदला और कहा कि उसे शालू का नाम लेने के लिए उसके पति सुब्रत ने कहा था । असल में दवा कारोबारी की हत्या उसके बेटे सुब्रत ने ही कराई। पूछताछ, सीडीआर और पारिस्थितिकी जन्य साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने सुब्रत को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड में बहू शालू के निर्दाेष होने का तथ्य सामने आ रहा है।
बाइट- अपर पुलिस आयुक्त/पुलिस आयुक्त – रघुवीर लाल
























