Google search engine

अनवरत जारी है जिलाधिकारी व नगर आयुक्त का रात्रिकालीन निरीक्षण
कानपुर। प्रदेश की औद्योगिक राजधानी में ऐसा कभी नहीं हुआ जब जिलाधिकारी, नगर आयुक्त व अन्य प्रशासनिक अधिकारी रात्रिकालीन निरीक्षण के उद्देश्य एक साथ सड़क पर उतर आते हों। सोमवार को यह कोई नई बात नहीं है। विगत कई दिनों की भांति जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय व उप जिलाधिकारी, सदर ने रात 10ः30 बजे संयुक्त रूप से कानपुर नगर निगम द्वारा कराए जा रहे मार्ग मरम्मत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं मौके पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान संबंधित नगर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि शासन एवं प्रशासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप स्वच्छता, मार्ग मरम्मत एवं नागरिक सुविधाओं से संबंधित कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता न बरती जाए तथा सभी कार्य निर्धारित समयसीमा एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here