Google search engine

-अब झोला छाप की खैर नहीं, आईएमए चलायेगा अभियान
-जनमानस को दिया जायेगा चिकित्सा सुविधाओं का लाभ
कानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसियेशन आईएमए की कानपुर शाखा के नव मनोनीत अध्यक्ष डाॅ अमित सिंह गौड़ व सचिव डाॅ दीपक श्रीवास्तव पदभार संभालने के बाद स्थानीय मीडिया से रुबरु हुये और ‘स्वास्थ्य संवाद’ के माध्यम से अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया। कहा कि झोला छाप के खिलाफ अभियान चलाकर जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधायें मुहैया कराई जायेंगी। साथ आईएमए के सदस्यों के लिये भी बेहतर कार्य संपादित किये जायेंगे। डाॅ अमित सिंह गौड़ व डा दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि आईएमए चैरिटेबल स्पेशियलिटी ओपीडी सोमवार से शनिवार तक शाम चार से छह बजे तक आम जनता के लिये होगी, जहां विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवायें आम जनमानस को प्रदान करेंगे।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here