योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता -एस. राजलिंगम The Dolphin News- Kanpur कानपुर। 2009 बैच के आईएएस अधिकारी एस. राजलिंगम ने कानपुर मंडल के नए मंडलायुक्त के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। कानपुर से पहले वह वाराणसी मंडल के मंडलायुक्त पद पर कार्यरत थे। नवागत मंडलायुक्त श्री एस. राजलिंगम ने कार्यभार ग्रहण करने के मंगलवार को मंडलायुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों का अवलोकन कर वहां संपादित किए जा रहे कार्यों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। मंडलायुक्त श्री राजलिंगम ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शासन की परियोजनाओं को धरातल पर उतारना और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। मूल रूप से तमिलनाडु के निवासी एस. राजलिंगम ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), तिरुचिरापल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होने के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर आवंटित हुआ। उन्होंने अमेरिका की सिरैक्यूज यूनिवर्सिटी के मैक्सवेल स्कूल से लोक प्रशासन के क्षेत्र में भी प्रशिक्षण प्राप्त किया है। नवागत मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने प्रशासनिक सेवा की शुरुआत बांदा में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में की थी। इसके बाद वह देवरिया में मुख्य विकास अधिकारी तथा औरैया, सुल्तानपुर, सोनभद्र, कुशीनगर और वाराणसी में जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत रहे। उन्होंने शासन स्तर पर दुग्ध विकास, वाणिज्य कर, बेसिक शिक्षा एवं नगर विकास विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण दायित्वों का भी निर्वहन किया है। इसके अतिरिक्त वह अयोध्या में नगर आयुक्त के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। वाराणसी में जिलाधिकारी के रूप में कार्य करने के उपरांत उन्होंने वहां मंडलायुक्त का दायित्व संभाला था। अब शासन ने उन्हें कानपुर मंडल के मंडलायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी है। Byte- S- Rajlingam, IAS
#divisinolcommissinorkanpur #dmkanpur #kanpurnews #iassrajlingam




























